नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। जिस कारण दैनिक पॉजिटिविटी भी बढ़ रहा है। भारत में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए हैं। जोकि सरकार के लिए चिंताजनक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2 लाख 47 हजार 417 केस दर्ज किए गए हैं। देश में बीते बुधवार को कोरोना वायरस के 1,94,720 मामले आए थे। जाकि आज आए नये मामले 52,697 से ज्यादा हैं।
बीते 24 घंटे में 84,825 रिकवरी हुई है। अगर देश में एक्टिव केस की बात की जाए, तो उसमें भी तेजी से बढो़तरी होती दिख रही है। अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 11,17,531 हो गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। इसी के साथ देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11 प्रतिशत हो गया है। वहीं देश में नये वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या भी 5 हजार 488 हो गई है।