कोरबाक्राइमछत्तीसगढ

कोरबा : प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

कोरबा न्यूज़ धमाका /// ज्जिले में एक प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है. शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. इसी बात को लेकर प्रेमी ने प्रेमिका के सिर पर हमला कर दिया. हमले में प्रमिका के सिर पर गहरी चोट लग गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के मुताबाकि अटल आवास निवासी 19 वर्षीय लड़की लाश मिली है. प्रेमी के घर पर लाश ही मिली है. खून से लथपथ लाश को देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. य़े पूरा मामला दर्री थाना अंतर्गत अटल आवास का है. घटना के बाद आरोपी सुजान मल्लिक बस्ती के जंगल में चला गया था.

मिली जानकारी के अनुसार सुज्जन मल्लिक 20 साल का है, जो अटल अवास में बच्चों को कोचिंग पढ़ाता था. वहीं पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार करता था, लेकिन दोनों नें बीते तीन दिन से अन बन चल रहा था. सुबह कोचिंग के बाद लड़की से फिर बातचीत हुई. इस दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. आरोपी प्रेमी शादी को लेकर प्रेमिका से बातचीत कर रहा था, लेकिन प्रेमिका बोल रही थी, अपना औकात देख फिर शादी करना, तू गरीब है मेरे से शादी नहीं कर सकता.

इसी विवाद को लेकर प्रेमी अपनी प्रेमिका को सुसाइड करने की धमकी दी, फिर प्रेमिका उसके पास भागी चली आई. इस दौरान दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ.इसी बीच प्रेमी ने प्रेमिका को उठाकर पटक दिया, जिससे जमीन पर रखे सामानों में सिर टकरा गया. इसी बीच प्रेमी ने प्रेमिका पर हमला भी कर दिया, जिससे सिर पर गंभीर चोट आ गई. इससे प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं प्रेमी पिछले 4 दिन से खाना नहीं खाया था.

विवाद के कारण खाना-पीना छोड़ दिया था. बता दें कि प्रेमी पास में ही किराए का रूम लेकर बच्चों को कोचिंग पढ़ाता था. वहीं प्रेमिका पहुंची थी. जहां प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी. लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे. जिन्होंने पुलिस को सूचना दी. जिसके पुलिस आई और आरोपी की तलाश शुरू की. आऱोपी जंगल में घुस गया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढकर ले आई. आरोपी अब सलाखों के पीछे रात गुजारेगा.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!