रायपुरछत्तीसगढ

आईआईटी कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव मिले, कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आईआईटी भिलाई के रायपुर कैंपस में 50 स्टूडेंट पॉजिटिव आए हैं। इसके लिए छात्रावास के 245 रहवासियों की जांच हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को प्रदेश भर में 27 हजार 646 नमूनों की जांच की। इस दौरान एक और दो जनवरी को लिए गए नमूनों की रिपोर्ट सामने आई है। अब प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1 हजार 942 हाे गई है।

पिछले 4 दिनों में आईआईटी भिलाई के रायपुर कैंपस में 63 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल सोमवार को हॉस्टल में रहने वाले 237 छात्रों की और जांच की गई है। इन सभी छात्रों को उनके कमरों में ही आइसोलेट किया गया है। प्रशासन ने आईआईटी भिलाई के सेजबहार परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

बीमारों के संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच की जा रही है। आशंका है कि अभी वहां बहुत से लोग संक्रमित मिल जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग IIT परिसर के सभी पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेज रहा है।

रायपुर के अस्पतालों में अभी 16 मरीज, 2 की हालत गंभीर

रायपुर के अस्पतालों में अभी कोरोना के 16 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 3 मरीजों को सोमवार को ही भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल चार मरीज सरकारी अस्पतालों में और 12 मरीज निजी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। इनमें से 10 को कोई गंभीर लक्षण नहीं है। 4 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखना पड़ा है। दो मरीजों की हालत अधिक गंभीर है। इन्हें वैंटिलेटर पर रखा गया है। शेष मरीज अपने घरों में ही इलाज करा रहे हैं।

बिलासपुर-रायगढ़ भी 100 से पार

छत्तीसगढ़ के दूसरे जिलों में भी कोरोना संक्रमण चिंताजनक रूप से बढ़ा है। सोमवार को बिलासपुर में 133 नए लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। वहीं रायगढ़ के भी 103 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दुर्ग में 43, कोरबा में 39, जांजगीर-चांपा में 26, सूरजपुर में 22 और राजनांदगांव में 18 नए मरीज मिले हैं। मुंगेली और जशपुर में 13-13 मरीज मिले हैं। वहीं सरगुजा में 12, कबीरधाम, कोरिया में 9-9 और धमतरी, बलौदा बाजार, सुकमा, कांकेर में 5-5 लोग संक्रमित मिले हैं।

अभी रायपुर में कोरोना के 515 मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना के सबसे अधिक 515 मरीज अकेले रायपुर जिले में ही हैं। एक दिन पहले तक यह संख्या 301 थी। बिलासपुर में 364, रायगढ़ में 357 और दुर्ग जिले में 152 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरबा में 134 और जांजगीर-चांपा में 95 मरीज हो गए हैं। सूरजपुर में 53 और जशपुर में 50 मरीज हो गए हैं। राजनांदगांव जिले में भी एक्टिव केस बढ़कर 32 हो गए हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!