
कांकेर न्यूज़ धमाका /// शहर के लट्टीपारा कन्या शाला में 4 छात्राओं को 2 महिला शिक्षिकाओं ने मारपीट कर घायल कर दिया। छात्राओं ने एक शिक्षिका का परीक्षा के दौरान वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया था। इसी बात को लेकर छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं ने मारपीट की। मामले को लेकर पालकों ने डीईओ से शिकायत की है। बाद में पालकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा भी किया।
लट्टीपारा कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में 29 नवंबर को शिक्षिका ज्योति शार्वा कुर्सी पर गर्दन झुकाकर बैठी हुई थी। इसका छात्राओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। जब शिक्षिका को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने चारों छात्राओं को एक कमरे में ले जाकर जमकर पीटा।30 नवंबर को छात्राओं के पालक स्कूल पहुंचे और शिक्षिकाओं के व्यवहार को लेकर हंगामा किया। स्कूल की प्रभारी प्राचार्य मथुरा मेश्राम से शिकायत भी की। पीड़ित छात्राओं का कहना था कि माफी मांगने के बाद भी उन्हें पीटा गया।
