रायपुरछत्तीसगढ

महिला दिवस:-डा.तृप्ति पाणिग्रही इनमें से एक,अपनी बेटी को फील्ड पर लेकर अब भी जाती 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कोरोना संक्रमण और लाकडाउन के दौरान जहां एक ओर लोग अपने घरों में थे, वहीं लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों ने अपने परिवार की चिंता छोड़कर काम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

रायपुर नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा.तृप्ति पाणिग्रही इनमें से एक हैं। उन्होंने शहर की स्वच्छता का जिम्मा संभालते हुए बेहतर काम किया। वे रोज अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर ड्यूटी करने जाती थीं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग एक ऐसा विभाग है, जो सीधा जनता से जुड़ा हुआ है। चाहे साफ-सफाई की व्यवस्था हो या कोरोना से बचने लोगों को मास्क लगाने प्रेरित करने के साथ दिन-रात कोरोना मरीजों का ख्याल भी रखा। इस दौरान कोरोना संक्रमित भी हो गई थीं, लेकिन बहुत जल्दी ठीक होकर डयूटी पर लौटीं।

नौकरी और परिवार दोनों प्राथमिकता

उन्होंने कहा- परिवार और नौकरी दोनों ही मेरी प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। मेरी बेटी छोटी है, लेकिन एक अधिकारी होने के नाते मैं बहाना नहीं बना सकती। मैं उन महिलाओं में से हूं, जो कुछ करके दिखाना चाहती हूं। मेरा काम प्रभावित न हो और बच्ची को मां की कमी महसूस न हो, यह दोनों जवाबदारी निभानी है, इसलिए अपनी बेटी को फील्ड पर लेकर अब भी जाती हूं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!