छतीसगढ़अंबिकापुर

खेत से लौटते समय हुई घटना घुनघुट्टा डैम में हादसा : नदी पार करते समय 55 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत

05 अगस्त 2026 //

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका – के दरिमा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई, खेती का काम खत्म कर घर लौट रहे ग्रामीण ने तैरकर नदी पार करने की कोशिश की और पानी में डूब गया

दरिमा थाना क्षेत्र में बुधवार 8 अगस्त को एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। खेती का काम खत्म कर घर लौट रहे ग्रामीण ने तैरकर नदी पार करने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहरे पानी के कारण वह डूब गया।

खेती से लौटते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सनबरसा निवासी बंधु राम (55 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह खेत से काम खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने तैरकर नदी पार करने का प्रयास किया, लेकिन बीच धारा में संतुलन बिगड़ने से वह पानी में समा गया।

ग्रामीणों ने घंटों तक चलाया तलाश अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने कई घंटे तक खोजबीन की, जिसके बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही दरिमा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!