रायपुरछत्तीसगढ

हवाई यात्रियों की संख्या में होने लगी,आवाजाही में करीब 30 फीसद की हुई बढ़ोतरी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-कोरोना संक्रमण कम होते ही अब हवाई यात्रियों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में वित्तीय वर्ष 2021-22 में हवाई यात्रियों की संख्या में 11 माह में तीन लाख 79 हजार की बढ़ोतरी हो गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 9130 उड़ानों की आवाजाही हुई और वित्तीय वर्ष 2021-22 में 13599 उड़ानों की आवाजाही हुई।विमानन अधिकारियों का कहना है कि अब कोरोना संक्रमण कम होते ही हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। इसे देखते हुए विमानन कंपनियां भी अब नए-नए शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है।

30 फीसद से अधिक बढ़े हवाई यात्री:- इस प्रकार 11 महीनों में हवाई यात्रियों की आवाजाही में करीब 30 फीसद से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही उड़ानों की आवाजाही भी 40 फीसद बढ़ी है।

जयपुर,वाराणसी फ्लाइट की तैयारी

ट्रैवल्स कारोबारियों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर और वाराणसी के लिए रायपुर से उड़ान शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए ट्रैवल्स कंपनियों के पास पत्र भी दिया गया है। उद्योगपतियों और ट्रैवल्स कारोबारियों का कहना है कि जयपुर, वाराणसी के लिए उड़ान शुरू होने से आम यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही व्यापार-उद्योग की रफ्तार में भी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही कुछ अन्य क्षेत्रों के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!