बस्तरछत्तीसगढ

बस्तर संभाग के दक्षिणी क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी

संवाददाता :-सागर बत्रा रायपुर

स्लग,न्यूज़ धमाका :-बस्तर संभाग के दक्षिणी क्षेत्र में जबानों और नक्सलियों के मध्य दो बार हुई मुठभेड़ इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी 4 मार्च लगातार संचालित किये जा रहा नक्सल विरोधी अभियानमुठभेड़ के पश्चात नक्सल डेरा से बरामद किए गए BGL/UBGL Shell, नक्सल दस्तावेज विस्फोटक सहित अन्य सामग्रिया DRG/STF/CRPF/CBRA एवं दंतेश्वरी महिला कमाण्डो बल ने माओवादियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।बस्तर संभाग के दक्षिणी क्षेत्र जिला बीजापुर एवं दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में भारी संख्या में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी दंतेश्वरी महिला फाइटर्स एवं बीजापुर डीआरजी कोबरा तथा एसटीएफ का संयुक्त बल सरहदी इलाकों में नक्सल गश्त पर रवाना किया गया। 4 मार्च को धोबीघाट एवं लोहा गांव के समीप पूर्व से घात लगाए बैठे नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग किया गया।जिसके जवाब में पुलिस बल के द्वारा भी फायरिंग किया गया। फायरिंग के पश्चात क्षेत्र को सर्च करने पर खाली खोखे नक्सल साहित्य दैनिक उपयोग की सामग्री बर्तन तालपत्री सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया। पुनः पांच मार्च को गंगालूर के समीप नक्सलियों ने पुसनार के टेकामेटा पारा में पूर्व से घात लगाए माओवादियों ने ग्रामीणों तथा आबादी क्षेत्र की आड़ लेकर पुलिस बल पर स्वचलित हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग की तथा भारी मात्रा में बीजीएल तथा यूबीजीएल शेल्स दागें।आबादी क्षेत्र होने के कारण पुलिस पार्टी ने अनुशासन तथा संयम का परिचय देते हुए एरिया वेपन का उपयोग नहीं किया तथा आत्म सुरक्षार्थ नक्सलियों के हमले का जवाब दिया। फायरिंग उपरांत जब क्षेत्र को सर्च किया गया तो खाली खोखे, पिट्ठू ,BGL & UBGL shells, electric wire तथा एवं दैनिक उपयोग की सामग्री मिली।मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के घायल होने की संभावना को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!