रायपुरछत्तीसगढ

सर्वाधिक कोरोना टीका लगाने वाली दो महिला टीकाकरण कर्मियों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सम्मानित

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-सर्वाधिक कोरोना टीका लगाने वाली दो महिला टीकाकरण कर्मियों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सम्मानित किया गया। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कबीरधाम की टीकाकरण कर्मी पिंकी खरे और रायगढ़ की प्रमिला देवांगन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

कबीरधाम जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी की टीकाकरण कर्मी पिंकी खरे ने कोरोना टीकाकरण अभियान के दौरान 425 सत्रों में अकेले 70 हजार 333 टीके लगाए। वहीं रायगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किरोड़ीमल नगर की प्रमिला देवांगन ने 402 सत्रों में अकेले 45 हजार 463 टीके लगाए। कोविन एप्लीकेशन में दर्ज टीकाकरण डाटा के मूल्यांकन के आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रदेश की इन दोनों टीकाकरण कर्मियों का चयन किया गया।

छत्तीसगढ़ महिला शक्ति संघ ने किया सम्मानित

रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला शक्ति संघ की ओर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 31 एनजीओ और 9 व्यक्तिगत लोगों का सम्मान किया गया। जो देश हित में,समाज हित में,जनहित, पशु हित में कार्य करते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!