भोपालमध्यप्रदेश

एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा,छात्रों को बोनस अंक देने का किया फैसला

भोपाल,न्यूज़ धमाका :-मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो गई है, लेकिन शुरुआती दिनों में शिक्षा मंडल की लापरवाही सामने आई है। दरअसल बोर्ड की परीक्षा में 6 से ज्यादा गलत सवाल पूछे गए थे। अब बोर्ड ने इसका विश्लेषण और विचार करते हुए, मध्यप्रदेश बोर्ड ने छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है।

जानकारी के अनुसार 10वीं के गणित के पेपर में 6 से ज्यादा सवाल गलत पूछे गए थे। जबकि 12वीं के बायो, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कॉमर्स में भी गलत सवाल पूछे गए थे। अब गलत सवालों के बदले छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे।

बोर्ड परीक्षा की कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। जिसके लिए 30 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उम्मीद है कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा, 2022 का परिणाम भी अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!