छतीसगढ़बस्तर

पार्क से घूमकर वापस लौट रही युवती से रेप

बस्तर न्यूज धमाका – जिले में युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है..बताया जा रहा है कि..पीड़िता लामनी पार्क घूमने गई थी..जहां से लौटते समय परिचित युवक ने घर छोड़ने के बहाने उसे लिफ्ट दिया..और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया..पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

युवती ने पुलिस को बताया की 7 नवंबर को वह जगदलपुर के लामनी पार्क घूमने गई थी। वापसी के दौरान कोई वाहन नहीं थी। वहीं उसके पहचान का एक युवक राजू नायक उसे मिला। उसने कहा कि मैं बाइक से घर छोड़ देता हूं। पहचान का युवक था इसलिए उसके साथ बैठकर घर के लिए निकल गई। युवती का कहना है कि घर ले जाने की बजाए युवक उसे करकापाल के जंगल लेकर गया। फिर वहां उसकी पिटाई किया। जिसके बाद उसने जबरदस्ती उसका रेप कर दिया। रेप के बाद उसे वहीं छोड़कर चला गया। किसी तरह युवती घर पहुंची। थाना प्रभारी लीलाधर रौठार ने बताया कि, युवती की शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी युवक राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!