छतीसगढ़बस्तर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख का गांजा बरामद, आरोपी फरार

बस्तर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बस्तर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नगरनार पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सिल्वर रंग की महिंद्रा एक्सयूवी से 157.96 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 15,79,600 रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है. वहीं आरोपी तस्कर पुलिस को देखते ही घने जंगलों के रास्त भाग निकला.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को उड़ीसा से बस्तर की ओर माचकोट और तिरिया के रास्ते गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद नगरनार थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने तस्करी करने वाले आरोपियों की तलाश में घेराबंदी की, लेकिन जैसे ही आरोपी ने पुलिस की टीम को देखा, उसने कार को वहीं छोड़कर घने जंगलों का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने इसमें 157.96 किलो गांजा बरामद किया है.

पुलिस अब आरोपी तस्कर और वाहन चालक की तलाश में जुटी है. नगरनार पुलिस ने इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना है और जांच जारी रखने की बात कही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!