उत्तरप्रदेशक्राइम

दो युवकों ने किया छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, छात्रा ने जहर खाकर दी जान

उत्तरप्रदेश न्यूज़ धमाका /// फतेहपुर मलवा थाना इलाके में रात में घर के बाहर बाथरूम के लिए निकली छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया. छात्रा के शोर मचाने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए . कक्षा 8 की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास की वारदात सामने आई है. आरोप है कि रात में घर के बाहर बाथरूम के लिए निकली छात्रा के साथ गांव के दो युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया. छात्रा के विरोध करने पर दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी. जब छात्रा ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए. घटना से आहत छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी. सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर पाक्सो एक्ट, छेड़छाड़ व आत्महत्या को प्रेरित करनेकी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है. एसओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं. जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!