
23 अगस्त 2026 //
पेंड्रा न्यूज़ धमाका – मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ढपनीपानी गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपती मंगल सिंह और बिरस्पतिया बाई की मौत हो गई।
पेंड्रा जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के कटरा ढपनीपानी गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैगा दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली
मंगल सिंह और उनकी पत्नी बिरस्पतिया बाई तेज बारिश के दौरान अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 नकी मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया गया।
प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपति की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शासन के नियमानुसार तत्काल मुआवजा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।


