बलौदाबाजारछत्तीसगढ

बलौदाबाजार : विधायक शकुंतला साहू पर पथराव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज़ धमाका /// ग्राम सुंद्रावन जयंती कार्यक्रम में विधायक शकुंतला साहू पर पथराव करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  ग्राम सरपंच से वाद-विवाद एवं नाराजगी पत्थर फेंकने की मुख्य वजह बनी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। मामला थाना गिधपुरी का है। कल ग्राम सुंद्रावन मे बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें आसपास के ग्रामों से कई लोग तथा शकुंतला साहू संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल भी शामिल हुई थी।

कार्यक्रम में अचानक कुछ लोगों द्वारा पत्थर फेंक दिया गया, जिसमें ग्राम परसवानी की महिला सरपंच कुसुम डहरे के सिर में चोट लग गया। कि महिला सरपंच की रिपोर्ट पर पत्थर फेंकने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना गिधपुरी में अपराध क्र. 97/2021 धारा 336 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा-निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक सिंह, निरीक्षक प्रमोद सिंह थाना प्रभारी पलारी एवं उपनिरीक्षक थाना प्रभारी गिधपूरी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम द्वारा पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों के बारे में पता तलाश किया जा रहा था।

ग्राम के ही मनबोध एवं हजारी नवरंगे का कुछ दिनों पूर्व ग्राम सरपंच से वाद विवाद हुआ था जिसके कारण वह दोनों सरपंच से नाराज चल रहे थे। कि आज दिनांक 24.12.2021 को सुबह 05.00 बजे अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ ग्राम सुंद्रावन मे रेड कार्यवाही कर  आरोपी 01. मनबोध पिता करण बघेल उम्र 35 साल एवं 02. हजारी नवरंगी पिता सुनील नवरंगे उम्र 23 साल को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसमें दोनों आरोपियों ने जयंती कार्यक्रम मे पथराव करने की बात को कुबूल किया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!