मुंबई

महाराष्ट्र सरकार ने किया पाबंदियों का ऐलान, पढ़ें नये दिशा निर्देश

मुंबई न्यूज़ धमाका /// कोरोना वायरस और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केसों में बढ़ोतरी को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा की तरह नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। महाराष्ट्र सरकार ने आज नए कोरोना वायरस दिशा निर्देशों की घोषणा की है। राज्य सरकार ने रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देंशों के अनुसार नाइट कर्फ्यू के दौरान 5 से अधिक लोग कहीं एक साथ खड़े नहीं हो सकते हैं। जरूरी सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने शादी समारोह, अन्य सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की सीमा भी तय कर दी है।

महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब ने कहा कि बंद जगहों पर होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकते हैं, जबकि खुले स्थानों पर आयोजन कार्यक्रम में अधिकतम 250 लोग शामिल हो सकते हैं। होटल, स्पा, थिएटर क्षमता के 50 फीसदी ग्राहकों के साथ चल सकते हैं।

महाराष्ट्र में आज 20 लोगों की ओमिक्रॉन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ इस संक्रमण से संक्रमित लोगों की संख्या राज्य में 108 हो गई है। इनमें से 54 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज मिले 20 केसों में से 11 मुंबई, 6 पुणे, 2 सतारा और 1 संक्रमित अहमदनगर का है। इन नए मरीजों में से 15 का विदेश यात्रा का इतिहास है। एक ने देश में ही यात्रा की थी, जबकि अन्य इनके संपर्क में आए लोग हैं। इनमें एक मरीज नाबालिग है जबकि 6 मरीज 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं। इनमें से किसी में कोई लक्षण नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!