रायपुरछत्तीसगढ

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू,सदन में राज्यपाल अनुसूइया उईके पहुंची

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-  आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई। सदन में अभिभाषण के लिए राज्यपाल राज्यपाल अनुसूइया उईके पहुंची। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरण दास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे सहित समिति के सदस्य बैठक में उपस्थित थे। बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की 13 बैठकें होंगी। नौ मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर वित्त मंत्री वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!