रायगढ़छत्तीसगढ

पीछे से हाइवा की चपेट में युवक,मार्निंग वाक में टहलने निकला था हालत नाजुक

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :-इन दिनों रायगढ़ बिलासपुर नेशनल हाइवे मार्ग दुर्घटनाओं के लिए अभिशाप बन चुका है । जिसमें आए दिन दुर्घटनाओं की चपेट में आकर लोग काल के आगोश में समा रहे है, मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 5 बजे देहजरी के पत्ता गोदाम में बावर्ची का काम करने वाला सक्ति निवासी युवक लेखराज साहू मार्निंग वाक पर निकला था लेकिन उसे क्या मालूम था। ऐसा ही वाक्या सोमवार तड़के एनएच 49 में देजहरी पत्ता गोदाम के पास अज्ञात भारी वाहन ने टहलने निकले युवक को पीछे से चपेट में ले लिया । हादसे में युवक के बुरी तरह से चोटिल होने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इस बीच कुछ दूर तय ही किया था कि पीछे से आ रही मौत रूपी भारी वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे युवक बुरी तरह से कुचला गया, दोनों पैर की हड्डी पूरी तरह टूटकर क्षत विक्षिप्त हो गया।इस हादसे में लहूलुहान अवस्था मे घायल सड़क में पड़ा हुआ था जिसे स्थानीय युवक सुशांत पटेल के द्वारा 112 को डायल कर जानकारी दी गई , तत्पश्चात उसे खरसिया सिविल अस्पताल ले जाया गया । जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन अभी भी युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है । जिसे रायगढ़ रिफर करने की तैयारी चल रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!