
रायगढ़ न्यूज धमाका – धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बदमाशों ने मछली व्यापारी से ढाई लाख रुपए से अधिक की लूट कर सनसनी फैला दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कैसे हुई लूट?
जानकारी के अनुसार, एमएम फिश कंपनी के व्यापारी मोहम्मद रफीक कल शाम करीब 6 बजे मछली सप्लाई कर कलेक्शन लेकर बिलासपुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम खड़गांव से सिथरा के बीच स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और 2,57,660 रुपए लूटकर फरार हो गए।
ग्रामीणों की बहादुरी
लूट की भनक लगते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर जुटे और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। घिरते देख लुटेरे स्कूटी को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले।
पुलिस की कार्रवाई
धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी की जा रही है।



