छतीसगढ़रायपुर

न्यूड पार्टी मामले पर कांग्रेस का BJP पर हमला, धान खरीदी और भारत-पाक मैच पर भी उठाए सवाल

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर में वायरल हुए न्यूड पार्टी इनविटेशन कार्ड मामले पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इस घटना को “सरकार की नग्न सोच” करार दिया और कहा कि बिना सरकार की शह के इस तरह की आपत्तिजनक घटनाएं संभव ही नहीं हैं।

सरकार की नीयत पर सवाल

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ही अराजक तत्व बेलगाम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बिगाड़ने और गलत परंपरा शुरू करने की साजिश है।

धान खरीदी पर घेरा

बैज ने धान खरीदी की तैयारियों पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक पोर्टल अभी तक सही ढंग से काम नहीं कर रहा, ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क की समस्या है, और सरकार किसानों के साथ छल कर रही है।

“सरकार की मंशा साफ नहीं है। वह समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ही नहीं करना चाहती।”

भारत-पाक मैच पर आपत्ति

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर भी बैज ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब हाल ही में कई जवान शहीद हुए हैं, तब ऐसे हालात में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच आयोजित करना सही नहीं है।

“जब गोली और आतंकवाद एक साथ चल रहे हैं, तो क्रिकेट कैसे खेला जा सकता है? क्या सरकार पाकिस्तान के सामने सरेंडर कर चुकी है?”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!