छतीसगढ़रायगढ़

बकरा पार्टी के बाद व्यक्ति की मौत, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप

रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम घियारमुड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

घटना का विवरण

  • मृतक सनतराम मांझी 21 सितंबर को गांव में आयोजित बकरा पार्टी में गया था।
  • वहां उसने बकरा खाया और शराब पी। इसके बाद अचानक उसकी मौत हो गई।
  • मृतक के मुँह से खून निकलने की जानकारी मिलने के बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया और शव का तुरंत दाह संस्कार कर दिया गया।

पत्नी का आरोप

  • मृतक की पत्नी रामवती ने ससुर उदल साय समेत मेहत्तर राउत, राजकुमार यादव, मिलन सारथी, दरसराम मांझी और नरेन्द्र यादव पर पति की हत्या का आरोप लगाया है।
  • रामवती ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

  • DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!