रायपुर

इस बार ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा में असाइनमेंट की अनिवार्यता को कर दिया खत्म

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-सीजी बोर्ड ने इस साल 10वीं- 12वीं दोनों ही बोर्ड परीक्षा में असाइनमेंट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इसी तरह इस साल छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की ओर से सत्र 2021- 22 के लिए वार्षिक परीक्षा के लिए भी असाइनमेंट की अनिवार्यता नहीं है। ओपन स्कूल के सचिव ब्रृजेश बाजपेयी ने बताया कि पिछले साल कोरोना संक्रमण अधिक होने के कारण असाइनमेंट दिया गया था ,इस बार हमने असाइनमेंट ही नहीं दिया था।

दो-दो असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य किया गया था

बतादें कि पिछले साल ओपन स्कूल ने दो-दो असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य किया था। जिन परीक्षार्थियों ने असाइनमेंट जमा नहीं किया था उनको परीक्षा की पात्रता देने से इंकार किया गया था। इसके बाद लगभग सभी परीक्षार्थियों ने असाइनमेंट जमा कर दिया था। असाइनमेंट जारी नहीं होने से एक बात तो तय हो गई है कि इस बार ओपन स्कूल की भी तमाम परीक्षाएं आफलाइन परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी। 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक अप्रैल से शुरू होकर दो मई तक चलेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!