छत्तीसगढ

पहले ही कांग्रेस ने पंजाब और उत्तराखंड के विधायकों को सुरक्षित ठिकानों में रखने शुरू,चित्रकोट जलप्रपात के पास निजी रिसार्ट में रखा जाएगा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस ने पंजाब और उत्तराखंड के विधायकों को सुरक्षित रखने का ठिकाना खोजना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो दोनों राज्यों से आने वाले विधायकों को बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात के पास निजी रिसार्ट में रखा जाएगा। चर्चा है कि चित्रकोट और जगदलपुर के दो रिसार्ट को बुक करा दिया गया है।

रोकने का किया गया है इंतजाम

सूत्रों की मानें तो करीब 30 विधायकों के रुकने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए सत्ता के करीबी एक वरिष्ठ नेता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नेता एक निगम के अध्यक्ष हैं और दिल्ली में केंद्रीय संगठन के गुड बुक में हैं। इससे पहले असम के विधायकों को भी बस्तर के अलग-अलग इलाकों में रोका गया था।

राहुल गांधी ने भूपेश और राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलौत से की थी चर्चा

कांग्रेस केंद्रीय संगठन को पंजाब और उत्तराखंड में विधायकों के टूटने की आशंका है। इसे देखते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ चर्चा की थी। राहुल से मुलाकात के बाद सीएम बघेल ने कहा था कि भाजपा सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!