क्राइममहाराजगंज

मंदिर के पुजारी और पूजारिन की बेरहमी से हत्या

महाराजगंज न्यूज़ धमाका /// जिले के एक मंदिर में रहने वाले पुजारी और एक पूजारिन की बेरहमी से हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की ये वारदात इंडो नेपाल बॉर्डर के सीमावर्ती थानाक्षेत्र महदेईया की है. दोनों की खून से लथपथ लाशें मंदिर परिसर से बरामद की गई हैं.

जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी 68 वर्षीय महिला पुजारी पिछले 25 साल से कारण देवी मंदिर में रहकर पूजा अर्चना करती थी. वहीं 23 वर्षीय पुजारी रामरतन मिश्र भी मंदिर में पूजा का कार्य करता था. वह र्महदेईया गांव के ही रहने वाला था.ग्रामीणों के मुताबिक दोनों का व्यवहार बहुत शालीन था. इन दोनों की हत्या की सूचना मिलते ही जिले के एसपी प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए. जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया.

इस घटना को लेकर पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है. लेकिन अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है. थाना परसा मलिक पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. पुलिस अब मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. दोनों पुजारियों की हत्या से ग्रामीण काफी दुखी हैं.मंदिर में रहने वाले पुजारी राम रतन मिश्र के खेत को रोहिन नदी पर बनने वाले बैराज के लिए अधिग्रहित किया गया था. जिसके मुआवजे के रूप में उनसे 14 लाख रुपये मिले थे. वैसे भी उनकी आर्थिक हालत बहुत अच्छी थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!