चेन्नईक्राइमदेश

बदमाशों ने की सब इंस्पेक्टर हत्या, सीएम ने किया 1 करोड़ रुपए के मुआवजे का ऐलान , जानिए क्या था मामला

चेन्नई न्यूज़ धमाका /// बकरी चुराने वालों को पकड़ने की कोशिश करने वाले सब इंस्पेक्टर की कुल्हाड़ी मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. इसके लिए 4 विशेष टीम गठित की गई है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सहायता राशि का ऐलान किया है. परिवार के एक सदस्य को नौकरी और 1 करोड़ रुपए की सहायता देंगे. 

जानकारी के अनुसार मृतक सब इंस्पेक्टर बूमिनाथन नवलपट्टू थाने में पदस्थ थे. शनिवार की रात गश्त पर निकले थे. तभी उनकी नजर दोपहिया वाहन से एक बकरी चुराने की कोशिश करने वाले 2 लोगों पर गई. जिसके बाद सब इंस्पेक्टर ने उनका पीछा किया.जब बूमिनाथन ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनपर हमला बोल दिया. बदमाशों ने हंसिया निकालकर बूमिनाथन की हत्या कर दी. बदमाशोंं ने घटना को सुनसान जगह पर अंजाम दिया था. सुबह जब इलाके के लोगों की नजर बूमिनाथन के शव पर पड़ी तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी.

 सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बूमिनाथन को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बूमिनाथन की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए चार विशेष टीमें गठित करने का ऐलान किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!