जयपुरदेशराजस्थान

ब्रेकिंग न्यूज़ : गहलोत कैबिनेट में शामिल हुए 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्‍यमंत्री

जयपुर न्यूज़ धमाका /// राजस्थान की कांग्रेस सरकार में कैबिनेट विस्तार रविवार को हो गया। इस बार की कैबिनेट में सचिन पायलट के समर्थकों को ज्यादा जगह मिली है। ये पूरा कार्यक्रम राजभवन में आयोजित किया गया। गहलोत कैबिनेट में 15 मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए।

राजस्थान कैबिनेट में फेरबदल के बाद आज 11 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान की नई कैबिनेट में कुल 30 मंत्री बनाए गए हैं। जिसमें 10 पुराने चेहरे शामिल हैं। इसके साथ ही 12 नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। 11 विधायकों ने कैबिनेट और चार ने राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। हेमाराम चौधरी, मुरारी लाल मीणा, जाहिदा खान, राजेंद्र और बृजेंद्र ओला सचिन पायलट के खेमे के विधायक थे जो अब कैबिनेट में शामिल हो गए हैं।

15 विधायक बने राजस्थान सरकार में मंत्री

1. हेमाराम चौधरी – कैबिनेट मंत्री

2. ममता भूपेश – कैबिनेट मंत्री

3. विश्वेंद सिंह – कैबिनेट मंत्री

4. टीकाराम जूली – कैबिनेट मंत्री

5. महेंद्रजीत सिंह मालवीय – कैबिनेट मंत्री

6. रमेश मीणा – कैबिनेट मंत्री

7. महेश जोशी – कैबिनेट मंत्री

8. भजनलाल जाटव – कैबिनेट मंत्री

9. शकुंतला रावत – कैबिनेट मंत्री

10. गोविंद राम मेघवाल – कैबिनेट मंत्री

11. रामलाल जाट – कैबिनेट मंत्री

12. मुरारी लाल मीणा – राज्यमंत्री

13. जाहिदा खान – राज्यमंत्री

14. राजेंद्र गुढ़ा – राज्यमंत्री

15. ब्रजेंद्र ओला – राज्यमंत्री

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!