राजस्थान

मंत्री जोगाराम पटेल ने बजट के संबंध में मीडिया से की बातचीत

राजस्थान न्यूज़ धमाका प्रदेश के इतिहास में अब तक कई बजट आए हैं और आगे भी कई बजट आएंगे, लेकिन यह बजट अपने आप में ऐतिहासिक है, जिसकी विपक्षी दल के नेता भी प्रशंसा कर रहे हैं.

जट की क्रियान्विति के लिए घोषणा के दूसरे दिन से ही काम शुरू कर दिए गए हैं. घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बजट की घोषणाएं सिर्फ घोषणाएं नहीं रह जाएं, बल्कि जल्द उनका फायदा जनता को मिले. इसके लिए जिला स्तर तक प्रयास किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यह पहला बजट है, जिसमें बिना कोई नया कर लगाए इतनी बड़ी घोषणाएं की गई हैं. हर क्षेत्र में, हर वर्ग को, हर जिले और तहसील को इस बजट में कुछ न कुछ मिला है. टैक्स में छूट भी दी गई है, जिसका सीधे तौर पर आमजन को फायदा मिलेगा. स्टांप ड्यूटी में छूट से एक फ्लैट खरीदने पर भी फायदा होगा. ऐसी कई छूट दी गई है. यह प्रयास किया गया है प्रदेश का ऐसा विकास हो कि इतिहास याद रखे.

हम तो अपने बजट की प्रशंसा करेंगे ही, लेकिन विधानसभा में कांग्रेस के कई सदस्यों ने भी बजट की प्रशंसा की है. हमारा यह पहला बजट है. इससे हमारी सरकार और मुख्यमंत्री की मंशा साफ है कि प्रदेश को विकसित राज्य की श्रेणी में लाना है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!