जयपुरराजस्थान

पीएम मोदी ने भाजपा के प्रति,जनता का एक विशेष स्नेह,देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, देख रही बहुत उम्मीद से

जयपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी ने कहा, जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरू हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं,

तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं। आज ये वर्ष श्रद्धेय सुंदर सिंह भंडारी जी की जन्म शताब्दी का भी वर्ष है। हम सब ऐसे प्रेरणा पुरुष को हृदय से प्रणाम करते हैं।

पीएम ने आगे कहा, दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है। आजादी के इस अमृत काम में देश अपने लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय कर रहा है।

भाजपा के लिए ये समय है, अगले 25 वर्षों के लक्ष्यों को तय करने का, उनके लिए निरंतर काम करने का। हमारा दर्शन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय। हमारा चिंतन है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सांस्कृतिक राष्ट्रनीति। हमारा मंत्र है ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’।

‘हमारे देश में एक लंबा कालखंड ऐसा रहा जब लोगों की सोच ऐसी हो गई थी कि बस किसी तरह समय निकल जाए। न सरकार से उनको अपेक्षा थी और न ही सरकार उनके प्रति अपनी कोई जवाबदेही समझती थी। 2014 के बाद भाजपा देश को इस सोच से बाहर निकालकर लाई है।’

‘मैं देश के उज्ज्वल भविष्य को भली भांति देख रहा हूं। जब मैं आत्मविश्वास से भरे हुए देश के युवाओं को देखता हूं, कुछ कर गुजरने के हौसले के साथ आगे बढ़ती हुई बहन-बेटियों को देखता हूं तो मेरा आत्मविश्वास भी कई गुना बढ़ जाता है।।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!