राजस्थान

शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग,लाखों का सामान जला

चूरू,न्यूज़ धमाका :- राजस्थान के चूरू में रतनगढ़ के वार्ड 27 में एक किराना दुकान में बुधवार देर शाम बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. दुकान से धुंआ उठता देख इलाके में कोहराम मच गया। आनन-फानन में दुकानदार ने दुकान खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया।

इस दौरान दुकान मालिक समेत दो लोगों को करंट लग गया। दोनों को इलाज के लिए जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रतनगढ़ के वार्ड 27 में विदुरजी के मंदिर के पास आजम अली के घर के बाहर एक दुकान है. परिवार में शादी के कारण दुकान बंद थी।

बुधवार की देर शाम अचानक दुकान से धुंआ उठता देख मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना दी। जिस पर उसने घर से बाहर आकर दुकान से आग की लपटें देखीं। इसी बीच दुकानदार का भाई हनीफ भी वहां पहुंच गया।

हनीफ ने मीटर से बिजली कनेक्शन काटने का प्रयास किया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। आजम ने हनीफ को करंट से बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला।

मोहल्ले के युवक संजय जांगिड़ ने बिजली विभाग को सूचना देकर करंट को रोका. घटना की सूचना मिलते ही जोधपुर डिस्कॉम के जेईएन राजेश जोशी व रितिका बिजारानी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!