राजस्थानदेश

त्रि दिवसीय चिंतन शिविर आज से शुरू कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं में कई मुद्दों पर उम्मीद मंथन होने की

राजस्थान,न्यूज़ धमाका :- राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर में कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आज से शुरू हो गया है। 15 मई तक चलने वाले कांग्रेस पार्टी के इस चिंतन शिविर में पार्टी नेतृत्व में बदलाव के साथ ही आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति तय की जा सकती है।

चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी ट्रेन के जरिए दिल्ली से उदयपुर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा इस चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका वाड्रा भी पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर यह भी खबर है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अभी बैठक में अपनी उपस्थिति की पुष्टि नहीं की है।

कई मुद्दों में कांग्रेस में होगा मंथन

तीन दिवसीय चिंतन शिविर में कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं में कई मुद्दों पर मंथन होने की उम्मीद है। कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति पर विचार करेगी, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग कर सकते हैं। चिंतन शिविर से पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। पार्टी में हर वर्ग के नेता, कार्यकर्ता, कांग्रेस की हर कमेटी के लोग राहुल गांधी को अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता PL पुनिया भी बोले, राहुल बने कांग्रेस अध्यक्ष

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के AICC प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के अधिकांश नेता व कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की कमान संभाले। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष रहते हुए तीन राज्यों में पार्टी को जीत दिलाई थी। कांग्रेस पार्टी को यदि 2024 में सत्ता में लौटना है तो राहुल गांधी के लिए पार्टी की कमान संभालना बेहद जरूरी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!