भोपालमध्यप्रदेश

उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2022-23 के लिए यूजी व पीजी के प्रथम वर्ष में आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया कि समय सारिणी कर दी जारी

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- सत्र 2022-23 के लिए प्रदेश के 1360 सरकारी व निजी कालेजों में यूजी और पीजी प्रथम वर्ष की करीब 14 लाख सीटों के लिए 17 मई से आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश के लिए गुरुवार को समय-सारिणी जारी कर दी है।

इस बार कालेज लेवल काउंसिलिंग (सीएलसी) के तीन चरण आयोजित किए जाएंगे। यूजी प्रथम चरण की प्रक्रिया के लिए पंजीयन 17 से 30 मई तक होंगे। वहीं पीजी के लिए 18 मई से 31 मई तक पंजीयन होंगे। यूजी की प्रवेश प्रक्रिया आठ जुलाई तक और पीजी की प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई तक चलेंगी।

विद्यार्थियों को प्रक्रिया देना होगा 15 कालेजों का विकल्प

इस बार प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई बदलाव किए गए हैं। प्रवेश प्रक्रिया के चरण और सीएलसी के तीनों चरणों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया लगातार संचालित रहेगी। आवेदक विद्यार्थी अधिकतम 15 कालेज चुन सकेंगे। विद्यार्थियों के स्कैन दस्तावेज के आधार पर हेल्प सेंटर पर आनलाइन सत्यापन किया जाएगा।

विद्यार्थियों के स्कैन दस्तावेज अस्पष्ट होने पर विद्यार्थियों को संबंधित कालेज एसएमएस या फोन पर इसकी जानकारी देंगे। आवेदक को निर्धारित समय-सीमा में कालेज जाकर मूल दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन परा करवाना होगा। स्थानांतरण प्रमाणपत्र, माइग्रेशन जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!