रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के माना एयरपोर्ट पर टेस्टिंग के दौरान लैंडिंग करते समय हेलीकाप्टर हुए क्रैश, दो पायलेट की हुई मौत, सीएम भूपेश ने ट्वीट कर जताया दुःख

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में गुरुवार की रात करीब नौ बजे टेस्टिंग के दौरान छत्तीसगढ़ शासन का हेलीकाप्टर लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। माना एयरपोर्ट के इतिहास में पहली बार इस तरह की घटना हुई।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शासन के हेलीकाप्टर की टेस्टिंग की जा रही थी। इस पर सीनियर पायलट एपी श्रीवास्तव और को-पायलट गोपालकृष्‍ण पांडा सवार थे। बताया जाता है कि रात करीब नौ बजे लैंडिंग के दौरान जोर के धमाके के साथ हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई।

फौरन सीआइएसएफ और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई और भीतर फंसे पायलट और को-पायलट को किसी तरह बाहर निकाला। एपी श्रीवास्तव और गोपालकृष्‍ण पांडा गंभीर रूप से घायल थे, जिन्हें फौरन रामकृष्‍ण केयर अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद हेलीकाप्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्वीट कर इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत पर शोक जताया है।

राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दोनों पायलटों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे में मृत पायलट कैप्टन जीके पंडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी है। इधर, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने ट्वीट कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!