कोरबाछत्तीसगढ

 स्कूल भवन की किचन की छत का प्लास्टर अचानक प्राचार्य के ऊपर गिर,शिकायत के बाद भी नहीं हो रही मरम्मत 

 कोरबा न्यूज़ धमाका –  मामला गेवरा के शक्ति नगर बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल का है. स्कूल भवन के जर्जर हालत की शिकायत प्रबंधन से की जा चुकी है पर संबंधित वि​भाग उदासीन है

दरअसल स्कूल में सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू किया जाना था. इसके निरीक्षण के लिए प्राचार्य नूर मसीह किचन पहुंचे, जहां किचन की रूफ का प्लास्टर अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया. रूफ का मलबा गिरने से प्राचार्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के अस्पताल ले जाया गया.

एसईसीएल कॉलोनी गेवरा में रखरखाव के अभाव में छत से मलवा गिरने की घटनाएं लगातार घटित हो रही है. उसके बावजूद भी गेवरा सिविल विभाग उदासीन बना हुआ है. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश शुक्ला ने बताया एसईसीएल गेवरा के सिविल विभाग को विद्यालय में मरम्मत कराए जाने की लिखित शिकायत दी गई थी. इसके लिए वेलफेयर समिति के सदस्यों ने भी विद्यालय में मरम्मत के लिए अनुशंसा की थी. इसके बावजूद भी सिविल विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. अगर यह घटना बच्चों के पढ़ाई करने के दौरान होती तो गंभीर हादसा हो सकता था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!