गरियाबंदछत्तीसगढ

गरियाबंद : महिला सशक्तिकरण सम्मेलन , 20 हजार से ज्यादा महिलाओं ने पहुंचकर दिखाई एकजुटता

गरियाबंद न्यूज़ धमाका ///  महिला सशक्तिकरण सम्मेलन 2021 का आयोजन रविवार को गांधी मैदान में किया गया. सशक्तिकरण के साथ समृद्धि व सुरक्षा के लिए सशक्त मंच मिले तो जिलेभर से 20 हजार से भी ज्यादा महिलाओं ने गुलाबी रंग के वस्त्र में पहुंचकर एकजुटता की झलक दिखाई.

पद्मश्री फूलबासन बाई और सर्व समाज महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में ओस आयोजन की तैयारी एक माह पहले की जा रही थी. आयोजन में शामिल महिलाओं की भीड़ ने कार्यक्रम की सफलता का भी आंकलन कर दिया. पर आयोजन के एक घंटे पहले राज्यपाल अनुसुइया उइके की उपस्थिति अपरिहार्य कारणों से रद्द होने पर आयोजक व उपस्थित महिलाओं में मायूसी छा गई थी, लेकिन इस आयोजन की नेतृत्व कर रहे प्रसिद्ध लोक कलाकार रजनी रजक, सीमा कौशिक व मोना सेन के उत्प्रेरक उद्बोधन व गीत की प्रस्तुति ने पूरा माहौल खुशनुमा कर दिया था.

राउत नाचा व अन्य लोक विधाओं की प्रस्तुति का भी मौजूद दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया. पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच हो रहे इस महासम्मेलन में पुरूषों का प्रवेश वर्जित था. आयोजन में फुलबासन बाई, एसपी पारुल माथुर के अल्वा सर्व महिला समाज के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश्वरी नेताम, जीप सदस्य धनमती यादव, मधुबाला रात्रे भी प्रमूख रूप से रहीं. मंचस्थ अतिथितियों के हाथों विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 से भी ज्यादा महिलाओं को सम्मानित किया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!