छतीसगढ़गरियाबंद

मैनपुर मुठभेड़: 4 महिला समेत 10 नक्सली ढेर, 1 करोड़ के इनामी नक्सली की भी मौत

नक्सलियों के शव

गरियाबंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को हुए भीषण मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से एके-47 और इंसास राइफल समेत 10 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं।

मुठभेड़ की बड़ी बातें:

  • मुठभेड़ राजाडेरा मटाल पहाड़ी, मैनपुर क्षेत्र में हुई।
  • मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है, जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था।
  • अन्य मारे गए शीर्ष नक्सलियों में प्रमोद उर्फ पंडरन्ना (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य) और विमल उर्फ जाडी वेंकट (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य) के नाम भी शामिल हैं।

कैसे हुई मुठभेड़

सुरक्षा बलों की E-30, STF, CAF और COBRA 207 की संयुक्त टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसका जवाब देते हुए सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया।

बरामद हथियार

  • 1 AK-47
  • इंसास राइफल
  • SLR सहित कुल 10 हथियार
  • बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री

मारे गए सभी नक्सलियों के शव गरियाबंद जिला मुख्यालय लाए गए हैं। वहां से उन्हें रायपुर भेजा जाएगा, जहां उनकी पहचान की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!