रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने का नवनिर्वाचित पार्षदों का सिलसिला जारी, आज महापौर का नाम होगा फाइनल

रायपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नवनिर्वाचित पार्षदों का मुलाकात का सिलसिला जारी है.रिसाली और चरौदा के नवनिर्वाचित पार्षद आज सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि आज महापौर का नाम फाइनल होगा. बीते कल ही भिलाई नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने सीएम भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री बघेल ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए बधाई भी दी.

भिलाई नगर निगम में महापौर के दावेदारों की संख्या अधिक है. यहां एकांश बंछोर, सीजू एंथोनी, संदीप निरंकारी और नीरज पाल के नामों की चर्चा है. वही नवगठित रिसाली नगर निगम में मंत्री ताम्रध्वज साहू की पसंद पर महापौर बनाए जाने की चर्चा है. यहां से डॉ सीमा साहू सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं. बता दें कि डॉ सीमा साहू गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की भांजी भी हैं. रिसाली में महापौर बनाये जाने को लेकर डॉ सीमा साहू के अलावा सारिका साहू के नाम सामने आ रहे हैं. चरोदा में निर्मल कोसरे का नाम प्रमुखता से चल रहा है. निर्मल कोसरे मुख्यमंत्री की भी पसंद बताए जाते हैं.

बीते कल भिलाई के पार्षदों से मुलाकात के अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, विधायक देवेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं आर.पी. सिंह मौजूद थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!