रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी आन्दोलन के लिए आए पुलिस परिवारों की रात सज़ा की तरह गुजरी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी के नवा रायपुर में विरोध के बाद सप्रे स्कूल में बना अस्थाई जेल सच में महिलाओं के लिए कारावास साबित हुआ, दिन तो सज़ा की तरह बीता ही, रात भी इसी कैंपस में बितानी पड़ी। महिलाएं DGP अशोक जुनेजा से मुलाकात करना चाहती थीं। सहायक आरक्षकों की इन पत्नियों ने छोटे बच्चों के साथ गंदगी और मच्छर के बीच रात गुजारने को हुए मजबूर

बस्तर, रायगढ़, बिलासपुर जैसे शहरों से रायपुर पहुंची महिलाओं की मांग है कि इनके पतियों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए, पुलिस विभाग में उन्हें नियमित नौकरी दी जाए, रिटायरमेंट- पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति के नियम लागू किए जाएं। सोमवार की सुबह इन्हीं मांगों को लेकर ये महिलाएं PHQ घेरने पहुंची थीं। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। विरोध प्रदर्शन के बाद सप्रे स्कूल में बनाए अस्थाई जेल में महिलाओं का दिन बीता। रात भी इसी कैंपस में बितानी पड़ी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!