उत्तराखंड

बर्फ की मोटी चादर से ढंका केदारनाथ मंदिर, दिल्ली-यूपी में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

केदारनाथ न्यूज़ धमाका // एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तट पर बना हुआ है। स्काईमेट वेदर के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से पश्चिमी हिमायल को प्रभावित कर सकता है। निचले स्तरों में कोमोरिन क्षेत्र के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र महाराष्ट्र तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में आज (सोमवार) हल्की बरसात हो सकती है। इधर उत्तराखंड में बर्फबारी से केदारनाथ मंदिर बर्फ की चादर से ढंक गया है। आइए जानते हैं देश में मौसम का हाल।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। भारी बर्फबारी से उत्तराखंड में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। केदारनाथ मंदिर बर्फ की मोटी चादर से ढंक गया है। बद्रीनाथ के साथ यमुनोत्री, गंगोत्री और औली में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आईएमडी के अनुसार हिमाचल के मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इस कारण यहां पारा शून्य के नीचे चला गया है। वहीं कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन इंच जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर छह से सात इंच तक बर्फबारी हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में आज (मंगलवार) हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, हस्तिनापुर,चांदपुर, मेरठ और अमरोहा में बरसात हो सकती है। वहीं दक्षिण असम, मेघायल, मणिपुर और मिजोरम में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!