उत्तराखंडदेश

IRCTC टूर पैकेज:-बद्रीनाथ,केदारनाथ के लिए सस्ता टूर पैकेज लॉन्च, हवाई यात्रा का भी लें मजा

उत्तराखंड,न्यूज़ धमाका :-बद्रीनाथ और केदारनाथ तीर्थ स्थल के कपाट 8 मई और 6 मई को खुलने वाले हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने भी इन धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को हवाई मार्ग की सुविधा दी गई है।

आईआरसीटीसी का टूर पैकेज 11 रात और 12 दिनों के लिए होगा। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को चार चारधाम (बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) के अलावा गुप्तकाशी, हरिद्वार, सोनप्रयाग और बरकोट भी शामिल किया गया है।

10 जून से शुरू होगी यात्रा

IRCTC टूर पैकेज में बताया गया है कि चार धाम यात्रा 10 जून, 2022 को भुवनेश्वर हवाई अड्डे से शुरू होगी और 21 जून, 2022 को समाप्त होगी। इस हवाई यात्रा पैकेज की कीमत 60,000 रुपए से शुरू होगी। IRCTC ने कहा कि टूर प्राइस में पोनी चार्ज, हेलीकॉप्टर चार्ज और पालकी चार्ज शामिल नहीं हैं। इन सेवाओं के लिए यात्रियों को अलग से शुल्क देना होगा।

टूर पैकेज में मिलेगी ये सुविधाएं

भुवनेश्वर से दिल्ली और वापसी में दिल्ली से भुवनेश्वर तक विमान यात्रा कराई जाएगी। इसके अलावा 11 रातों के लिए डीलक्स होटल/रिसॉर्ट्स में आवास की सुविधा होगी। दिल्ली हवाई अड्डे से होटल तक एयर कंडीशनर टैक्सी सुविधा होगी। यात्रा के दौरान ग्राहकों को नाश्ता और रात का खाना दिया जाएग और पूरे टूर के दौरान एक IRCTC मैनेजर भी साथ में होगा।

यहां से ले पूरी जानकारी

यदि आप भी इस पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जा सकते हैं। कोई भी क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर भी बुकिंग कर सकता है। बुकिंग करते समय आपको भुगतान करने के साथ-साथ सभी विवरण भरने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप +91 6002912335, +91 8638507592, +91 9957644166, +91 9957644161, +91 9731704869 पर कॉल कर सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!