बिहारदेश

प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रशांत ने कहा कि बिहार की भलाई के लिए करेंगे काम कर अपनी आगे की रणनीति का किया खुलासा

बिहार,न्यूज़ धमाका :-चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आगे की रणनीति का खुलासा किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि वे बिहार की भलाई के लिए काम करेंगे। बिहार को आज बदलाव की जरूरत है। 3 दशक से यहां लालू और नीतीश की सरकारें हैं। बकौल प्रशांत किशोर, मैंंने और मेरे साथियों ने बिहार के करीब 18,000 लोगों की पहचान की है जो इस अभियान मेंं उनकी मदद कर सकते हैं। ये लोग राजनीतिक और गैर राजनीतिक हैं।

अगले 3-4 माह में हम इन लोगों तक जाएंगे, उनके विचार जानेंगे। यदि सभी मिलकर तय करते हैं कि राजनीतिक दल बनाना है तो उस समय फैसला किया जाएगा। यदि पार्टी बनती भी है तो यह प्रशांत किशोर की नहीं, बल्कि हम सभी का पार्टी होगी।

दो दिनी बंगाल यात्रा पर कोलकाता पहुंचे अमित शाह, जानिए पूरा शेड्यूल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनी बंगाल दौरे पर हैं। अमित शाह गुरुवार सुबह कोलकाता पहुंचे। अमित शाह बीओपी हरिदासपुर में मैत्री संग्रहालय और प्रहरी सम्मेलन के शिलान्यास कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद अमित शाह का यह पहला पश्चिम बंगाल दौरा है।

पहले दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेना के बाद शुक्रवार को गृह मंत्री पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में जाएंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ बीओपी झलकाड़ी में बातचीत करेंगे। गृह मंत्री बाद में कोलकाता के होटल वेस्टिन में शुक्रवार दोपहर 2 बजे पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के सांसदों, विधायकों और राज्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!