उत्तराखंड

 राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री धामी के साथ 8 मंत्रियों ने ली शपथ

उत्तराखंड,न्यूज़ धमाका :-पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इसके साथ ही वे राज्‍य के 12वें मुख्‍यमंत्री बन गए हैं। राज्‍यपाल लेज रिटा गुरमित सिंह ने उन्‍हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। धामी के साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

राज्यपाल ने सबसे पहले सतपाल महाराज को शपथ दिलाई। इसके बाद प्रेम चंद अग्रवाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई। अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। अग्रवाल पिछली विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष थे। इसके बाद राज्यपाल ने गणेश जोशी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने डा धन सिंह रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

सतपाल महाराज, गणेश जोशी और धन सिंह रावत पिछली सरकार में भी मंत्री थे। राज्यपाल ने सुबोध उनियाल को शपथ दिलाई। राज्यपाल ने रेखा आर्य को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सुबोध उनियाल और रेखा आर्य भी पिछली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। राज्यपाल ने चंदन रामदास को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!