भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल में अब पेट्रोल और डीजल,दो दिन में पेट्रोल के दाम 1.75 रुपये और डीजल के 1.64 रुपये बढ़े,दोनों में 80 पैसे से ज्‍यादा की होगी बढ़ोत्तरी  

 भोपाल,न्यूज़ धमका :-साढ़े चार माह के बाद पेट्रोल व डीजल के दामो में बढ़ोतरी का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। तेल कंपनियों ने 137 दिनों बाद मंगलवार को उपभोक्‍ताओं को बड़ा झटका देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमत में 80 पैसे से ज्‍यादा बढ़ोतरी की थी।

बुधवार को भी यह सिलसिला कायम रहा और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। भोपाल में मंगलवार को सादा पेट्रोल के दाम 88 पैसे बढ़कर 108.09 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए, वहीं बुधवार को इसमें 87 पैसे की और बढ़ोतरी हुई और अब राजधानी में पेट्रोल 108.96 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। वहीं डीजल के दाम मंगलवार को 82 पैसे बढ़कर 91.68 रुपए तक पहुंच गए थे। बुधवार को इसमें 82 पैसे की और बढ़ोतरी हुई और यह 92.50 रुपये तक पहुंच गया।

इस तरह दो दिन में ही पेट्रोल के दाम पौने दो रुपये और डीजल के दाम 1.64 रुपये उछल गए। दस मार्च को पांच राज्‍यों के चुनाव नतीजे आने के बाद से ही पेट्रोलियम के दामों में बढ़ोतरी के कयास लगाए जा रहे थे। चुनावों नतीजों के ठीक बाद न सही, लेकिन परिणाम आने के 12 दिनों बाद पेट्रोलियम के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे आम उपभोक्‍ताओं पर महंगाई की मार बढ़ना तय है। गौरतलब है कि मंगलवार को रसोई गैस सिलिंडर के दाम भी 50 रुपये बढ़ा दिए गए थे। राजधानी भोपाल में अब 14.2 लीटर का घरेलू गैस सिलिंडर 955.50 रुपये में मिल रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!