ग्वालियरमध्यप्रदेश

वैक्सीन लगने के बाद बच्चाें के खिले चेहरे,बाेले-हम बेखाैफ हाेकर जा सकेंगे स्कूल

ग्वालियर,न्यूज़ धमाका :-लंबे इंतजार के बाद आखिर आज से बच्चाें के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हाे गई। सुबह से ही केंद्राें पर बच्चाें की लंबी कतार लगी हुई थी। कुछ बच्चे सुईं के नाम से घबराए हुए भी थे, इसलिए उनके अभिभावक भी उनके साथ आए थे। वैक्सीन लगने के बाद हल्का दर्द हुआ, लेकिन फिर उनके चेहरे पर खुशी छा गई। बच्चे खुशी में बाेले-अब हम बेखाैफ हाेकर स्कूल जा सकेंगे।

जिले में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण बुधवार से शुरू हुआ। सभी बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 129 स्कूल व 29 अस्पतालों में टीकाकरण केंद्र बनाए हैं। इन 129 स्कूलों में अध्यनरत 12 से 14 साल के बच्चों के अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन द्वारा पहले ही सूचना दे दी गई थी।

टीकाकरण सुबह नौ बजे शुरू हुआ, जाे शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है यह जरूरी नहीं है कि अभिभावक बच्चे को उसके ही स्कूल ले जाएं, वह नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र पर भी टीका लगवा सकते हैं। जिले में सभी केंद्रों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!