उत्तराखंडदेश

देशवासियों के लिए चार धाम यात्रा में राहत भरी खबर,अब कोरोना जांच और वैक्सीन सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं

उत्तराखंड,न्यूज़ धमाका :-चार धाम यात्रा की प्लानिंग करने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रा पर जाने से पहले कोरोना जांच करवाना या यात्रा के दौरान वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य नहीं है। इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जरूरी दिखा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव एसएस संधू ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य की सीमा पर यात्रियों को होने वाली असुविधा और भीड़भाड़ से बचने के लिए अगले आदेश तक किसी भी प्रकार की जांच की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, सभी यात्रियों के लिए चार धाम यात्रा के लिए पहले की तरह पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

3 मई को शुरू होगी चार धाम यात्रा

उत्तरकाशी में यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही तीन मई को चार धाम यात्रा शुरू होगी। कोविड प्रतिबंध हटने के साथ भक्तों की बड़ी भीड़ के हिमालय के मंदिरों के दर्शन करने की उम्मीद है। बढ़ते कोरोना मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि हालात पर उनकी नजर है और जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधात्मक फैसले लिए जाएंगे। हालांकि कोरोना की चौथी लहर से इन्कार किया जा रहा है।

बढ़ रहे कोरोना के केस

शीर्ष अधिकारी ने आगामी चार धाम यात्रा की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सचिव स्वास्थ्य, सचिव पर्यटन, सचिव परिवहन, डीजीपी, सीईओ बीकेटीसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। ये निर्देश ऐसे समय में आए हैं जब देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी मामलों में स्पाइक आया है। पिछले आठ हफ्तों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट पहली बार 1 प्रतिशत को पार कर गई है। 21 अप्रैल को राज्य में 44 मामले दर्ज किए थे, जबकि 28 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 89 हो गई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!