बिलासपुरछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : रेलवे स्टेशन पर होगी सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// रेलवे का अमला भी ओमिक्रॉन को लेक अलर्ट हो गया है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश मिलने के बाद एक बार फिर से रेलवे स्टेशन में यात्रियों की जांच शुरू की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ रेलवे के मेडिकल स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ओमिक्रॉन को देखते हुए स्टेशन में कोविड-19 स्क्रीनिंग टेस्ट शुरू किया गया है। इसके लिए रेलवे चिकित्सालय में अनुभवी चिकित्सक, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे तैनात रखने के निर्देश भी दिए गए हैं विदेशों से आने वाले यात्रियों की RT-PCR कराए जा रहे हैं। जबकि, कई ऐसे विदेश यात्री भी हैं, जो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता सहित अन्य महानगरों से एयरपोर्ट से उतर कर ट्रेनों में सफर कर शहर पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी जांच नहीं हो पा रही है।

सूची देखकर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घरों तक पहुंच रही है। अब स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे को बाहर से आने वाले यात्रियों के ट्रेवल हिस्ट्री एकत्रित कर समन्वय बनाने कहा है। कोविड-19 से बचाव के लिए रेलवे की ओर से यात्रियों को टीकाकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!