रायपुरक्राइमछत्तीसगढ

राजधानी में हुए आंख में मिर्च पाउडर झोंककर 27 हजार रुपये लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजेंद्र नगर क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने एक मुंशी की आखों में मिर्च पाउडर डालकर नकदी लूट लिए थे। पीड़ित काफी देर तक अपनी आंखों की जलन मिटाने में लगा रहा और बदमाश भाग निकले। बैग में 27 हजार रुपये थे रखे, जिन्हें बदमाशों ने पार कर दिए। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विगत 3 दिन पहले राजेंद्र नगर थाने में पीडी इंटस्ट्रीज प्रा।लि। के मुंशी मन्नू भाई पटेल ने लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मन्नू ने बताया था कि आफिस से काम खत्म होने के बाद वह स्कूटी से अपने घर श्री राम विहार कालोनी निकले थे।

पुरैना रोड मुक्तिधाम घाट के सामने पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और आंख में मिर्च पाउडर डाल दिए। मिर्च पाउडर आंख में पड़ते ही मुंंशी ने गाड़ी साइड में रोक दी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में दो बदमाश आए और धक्का देकर बैग को छीन कर भाग गए। बैग में आफिस की चाबी, कैश बुक का पन्नाा, बैंक पास बुक और नकदी 27 हजार रुपये थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!