सूरजपुरछत्तीसगढ

प्रदेश में सभी बड़े बाजार खुले, फिर बेचारे गरीब फुटपाथ के व्यापारियों पर अन्याय क्यों?

सूरजपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि प्रदेश सरकार और सूबे के मुखिया के निर्णय के अनुसार राज्य में सभी आर्थिक गतिविधियां सुचारू रूप से जारी हैं। लेकिन सूरजपुर में फुटपाथ पर सामान बेचने वालों की रोजी-रोटी छीन ली गई है। एक तरफ तो जिस तरह से मामले बढ़ते जा रहे हैं, आम लोगों को भी अब डर सताने लगा कि फिर से एक बार लॉकडाउन हो सकता है।

ऐसे मोहौल में लोग कुछ पैसा बचाने में लग गए हैं। लेकिन रोज कमाने और खाने वाले दुकानदारों पर सूरजपुर नगर पालिका ने फुटपाथ पर लग रहे दुकानों को हटाकर इन लोगों को बेरोजगार कर दिया गया।

पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, पुराना हॉस्पिटल, जिला न्यायालय, रेस्ट हाउस, अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय व तहसील कार्यालय के समीप सड़क के दाएं व बाएं और फुटपाथ पर फल, सब्जी, चना-मूंगफली, गर्म वस्त्र, जूता-चप्पल, मोची, रोजमर्रा की चीजें बेचने वालों को एकाएक बिना किसी सूचना के हटाए जाने उनके सामानों को जप्त करने की कार्रवाई से अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले इन दुकानदारों की स्थिति खराब हो गई है।

जल्दी ही इनके लिए कोई उपाय नहीं ढूंढा गया तो इनकी स्थिति लॉकडाउन जैसी हो जाएगी। रोज कमाने खाने वाले दुकानदारों पर इस समय ऐसी कार्रवाई समझ से परे है। अभी लोग एक-एक पैसे कमाकर बचाने में लगे हैं, ऐसे में इस कार्रवाई से इनके साथ इनके परिवार को भी प्रभावित कर रहा हैं। इन लोगों ने सूरजपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर से गुहार लगाई है। कलेक्टर ने इनकी बातों को गंभीरता से सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!