रायपुरछत्तीसगढ

आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की घटना को दिया था अंजाम, 3 शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका //  बीते दिनों न्यू राजेंद्र नगर इलाके के पुरैना मसान के पास दफ्तर से घर लौट रहे मुंशी के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात सामने आई थी, जिसके बाद प्रार्थी मन्नू भाई पटेल की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस पूरे घटना का मास्टरमाइंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अन्य 1 आरोपी फरार है.

जानकारी के मुताबिक मास्टरमाइंड महेश नायक प्रार्थी का परिचित है. साथ ही प्रार्थी के ही दफ्तर के सामने काम करता था, जिसके चलते प्रार्थी के रकम लाने-जाने की जानकारी आरोपी को पहले से ही रहती थी. रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6,500 रुपए नगद और प्रार्थी का आधार कार्ड बरामद किया है.

पुलिस ने बताया है कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरे घटना के मास्टरमाइंड महेश नायक, रोशन जाल और गोकुल जाल को गिरफ्तार किया गया है. अन्य 1 आरोपी कृष्णा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!