रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में बारिश और ओले, बढ़ी ठंड, हजारों क्विंटल धान भीग गया, कोंडागांव में गिरे ओले; अधिकांश इलाकों में रात से ही हो रही बारिश

रायपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही अच्छी बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं। साथ ही कई हिस्सों में देर रात से ही बारिश शुरू हो गई थी, जिसके कारण जन जीवन भी प्रभावित है। परेशान करने वाली बात ये है कि बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। इसके अलावा बारिश की वजह से धान केंद्रों में रखा हजारों क्विंटल धान भीग गया है। वहीं पेंड्रा-गौरेला-मरवाही सहित अमरकंटक इलाके में बारिश शुरू हो गई है। यहां सुबह से कोहरा छाया था, जिसके बाद अब बारिश शुरू हुई है।

बारिश हुई तो रायपुर में सड़कों में इस तरह पानी भर गया।

बारिश हुई तो रायपुर में सड़कों में इस तरह पानी भर गया।

राजधानी रायपुर में सोमवार से ही मौसम बदला हुआ था। यहां सोमवार को भी रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। फिर मंगलवार सुबह से ही यहां बारिश हो रही है। कई निचले इलाकों में यहां पानी भरने की खबर है। कई जगह गड्‌ढे होने के कारण पानी भी उन गड्‌ढों में भर गया है। अचानक हुई बारिश के कारण मौसम भी बेहद ठंडा है।

धमतरी के कई इलाकों में सड़क पर पानी भर गया।

धमतरी के कई इलाकों में सड़क पर पानी भर गया।

धमतरी में तो पिछले 48 घंटे से बारिश हो रही है। मंगलवार को यहां सुबह से ही झमाझम बारिश हुई है। इसके चलते किसानों की फसल खराब होने की भी जानकारी सामने आई है। बारिश के कारण जिले के 98 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी भी बंद है, जिसकी वजह से भी किसान परेशान हैं। वहीं कई धान खरीदी केंद्रों में रखा हजारों क्विंटल धान फिर भीग गया है।

कवर्ध में ठंड से बचने लोग तापते नजर आए।

कवर्ध में ठंड से बचने लोग तापते नजर आए।

धमतरी में बारिश के चलते तापामान 7 डिर्गी तक गिरा है। 24 घंटे में जिले में रिकॉर्ड 17.05 मिमी बारिश दर्ज की गई है। कई केंद्रों में आधे-अधूरे‎ और कटे-फटे तिरपाल के कारण‎ धान भीगा है। इसके पहले जब 28 और 29 दिसंबर को बारिश हुई थी, तब भी इसी तरह से धान भीग गया था। उस दौरान मंत्रिमंडल उपसमिति ने इसको लेकर कलेक्टर को नोटिस भी जारी किया था। 28 और 29 दिसंबर को हुई बारिश में 3300 क्विंटल धान भीग गया था।

धमतरी और जांजगीर में हजारों क्विंटल धान भीग गया है।

धमतरी और जांजगीर में हजारों क्विंटल धान भीग गया है।

कवर्धा में सुबह 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो झमाझम बारिश होने की जानकारी सामने आई है। बारिश के चलते कई हिस्सों में सुबह से कोहरे छाए रहे और जनजीवन भी प्रभावित रहा। चिल्फी इलाके में भी जबरदस्त बारिश हुई है।

केशकाल में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

केशकाल में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

इसी प्रकार बिलासपुर,रायगढ़, दुर्ग में भी सुबह से रुक-रुक कर पानी गिरता रहा। यहां भी कई धान खरीदी केंद्रों में धान भीग गए हैं। जांजगीर में भी देर रात से पानी गिर रहा था। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद से यहां बारिश जरूर बंद हो गई है, लेकिन मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है, उसके मुताबिक अगले एक और 2 दिन यहां अभी और बारिश हो सकती है।

बिलासपुर में सुबह से कोहरा छाया रहा।

बिलासपुर में सुबह से कोहरा छाया रहा।

बस्तर के कोंडागांव जिले में भी अच्छी बारिश हुई है। यहां तो केशकाल इलाके में ओले भी गिरे हैं। केशकाल इलाके के कोहकामेट स्कूल से एक तस्वीर भी आई है। जिसमें ओले गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। अचानक हुई बारिश के चलते कई ठंड भी काफी बढ़ गई है। कई जगह से लोग अलाव जलाकर आग तापते हुए भी नजर आए ।

भिलाई के रामनगर इलाके में बच्चे छात ओढ़कर कोचिंग के लिए निकले।

भिलाई के रामनगर इलाके में बच्चे छात ओढ़कर कोचिंग के लिए निकले

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!