रायगढ़

मछली पालन से महिलाएं की आर्थिक स्तर में आया सुधार, महिला समूह को 1 लाख 50 रूपए की हुई आमदनी

रायगढ़ न्यूज़ धमाका // महिलाएं जो पहले घर एवं खेती-किसानी तक सीमित थी. वो आज आर्थिक रूप से सशक्त होकर घर की जिम्मेदारी उठा रही हैं. समूह की मेहनत को देख अन्य महिलाएं को भी प्रोत्साहन मिल रहा है. महिलाओं के समूह की लगन और मेहनत ने आज एक ही नही बल्कि कई महिलाओं को आर्थिक संबल दिया है. मछली पालन से अब महिलाओं को काम मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में बदलाव आया है.

रायगढ़ विकास खण्ड के ननसिया के पनखत्ती तालाब में किरण मछुआरा समूह को मछली पालन के लिए दस साल के पट्टे पर आबंटित किया गया है. जिसमें महिला समूह द्वारा 10 हजार रोहू, कतला एवं मृगल मछली बीज का संचयन किया जा रहा है. जिसमें विभागीय योजना के अन्तर्गत 50 प्रतिशत का अनुदान प्राप्त हुआ.

समूह में 18 महिलाएं जुड़ी हुई है. समूह की महिलाओं द्वारा तालाब की साफ-सफाई कर, मछली बीज का संचयन किया गया. इसमें समय-समय पर आहार एवं खाद डाला जाता है. इसके साथ ही नियत समय में जाल चलाया जाता है, जिससे मछलियों के आकार में वृद्धि अच्छी हो सके.

महिलाओं के परिश्रम के फलस्वरूप जून माह में 15 क्विंटल मछली निकाला गया है. जिससें महिला समूह को 01 लाख 65 हजार रूपए की आमदनी हुई. तालाब से आगामी दिनों में लगभग 15 क्विंटल मछली निकाला जा सकता है. इससे समूह को संभावित 1 लाख 50 रूपए की आमदनी होगी. जिससे समूह को अच्छा लाभ और प्रोत्साहन मिला.

समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत को यही पर विराम नहीं दिया. महिलाओं ने समूह को अधिक सशक्त बनाने के लिए कुछ महिलाओं द्वारा मशरूम उत्पादन और गोठान में वर्मी खाद निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है. जिससे समूह की आय में वृद्धि होने के साथ महिलाओं को अधिक लाभ मिल सकेगा.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!